BREAKING NEWS
इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2026, 5:30 pm
KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन सम्पन्न, सात जोड़ों ने कबूल किया निकाह, गरीबी के कारण कोई बेटी निकाह से वंचित न रहे, सलीम खान ने कहा- इसी उद्देश्य से किया जा रहा है आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शेख सैय्यद पठान वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) नीमच की ओर से चौथा इज्तिमाई निकाह (सामूहिक विवाह) सम्मेलन रविवार, 1 नवंबर को रावणरूंडी स्थित निजी संबंध मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। जिला कमेटी के सदर सलीम खान के नेतृत्व में आयोजित इस निःशुल्क सम्मेलन में सात जोड़ों ने निकाह कबूल किया। कमेटी की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को घर-गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया।

गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत देना उद्देश्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कमेटी के सदर सलीम खान ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीबी के कारण किसी पिता की बेटी निकाह से वंचित न रहे। शादी के लिए किसी पिता को ब्याज पर कर्ज न लेना पड़े और आर्थिक परेशानी के चलते उसे कोई गलत कदम उठाने के लिए मजबूर न होना पड़े। इसी उद्देश्य से कमेटी द्वारा बेटियों के लिए निःशुल्क सामूहिक निकाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सात जोड़ों ने कबूल किया निकाह
मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने बताया कि सम्मेलन में कुल सात जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। नीमच शहर के बघाना क्षेत्र के कारी मोबीन, नीमच सिटी के मौलाना तथा चिराग मस्जिद के कारी साहब ने निकाह की रस्म अदा करवाई। निकाह कबूल है की आवाज से पूरा पंडाल गूंज उठा। उपस्थित समाजजनों और मेहमानों ने नवविवाहित जोड़ों को दुआएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की।

कई शहरों से पहुंचे समाजजन
सम्मेलन में नीमच, मनासा, जावद, रामपुरा, डीकेन, सिंगोली, मंदसौर, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा सहित मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन शामिल हुए। बाहर से आए मेहमानों के लिए पानी, चाय, भोजन और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

सहयोगकर्ताओं का किया सम्मान
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अब्बासी समाज, कुरैशी समाज, ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी नीमच सहित अन्य सहयोगकर्ताओं का साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हाफिज अबरार खान, हाफिज शोएब बरकती, हाजी बदरुद्दीन बाबर, फरीद कादरी, हाजी बाबू भाई हयात खान, हसन अली जाहिद कादरी, खजांची अलीमुद्दीन बाबर, जफर हुसैन, साबिर पठान, आरिफ शेख पान वाले, हाजी अनवर इकबाल पठान, अनवर खान, शराफत खान, बाबू भाई ठेकेदार सहित कमेटी के सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हासिम खान ने किया।

सहयोग के लिए जताया आभार
सम्मेलन के सफल आयोजन में नगर पालिका परिषद, विद्युत विभाग और आमजन की ओर से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी नीमच ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE