गरोठ। खजूरी पंथ में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में निर्धारित समय पर एकत्रित हुए और घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए अनुशासित ढंग से पथ संचलन किया।
पथ संचलन ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, अनुशासन और राष्ट्रभावना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।