मुरैना। आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुरैना में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि कल्याण एवं विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में मध्यप्रदेश ने विकास और तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। सड़क, सिंचाई, कृषि, पेयजल, रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है वही किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित कृषि क्विज 2026 के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए प्रथम विजेताओं को ट्रैक्टर के लिए 7 लाख 26 हजार रुपये, द्वितीय विजेताओं को बुलेट के लिए 1 लाख 68 हजार रुपये और तृतीय विजेताओं को ई-स्कूटी के लिए 1 लाख 12 हजार 394 रुपये की राशि निर्धारित की गई जिसके बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषण देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। प्रस्तुतियां देने वाली बालिकाओं को कृषि मंत्री ने अपनी स्वेच्छा निधि से 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा भी की वहीकार्यक्रम में सबलगढ़ विधायक सरला रावत, महापौर शारदा सोलंकी, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुरैना में स्थापना दिवस का समारोह उत्साह, देशभक्ति और विकास के संदेश के साथ संपन्न हुआ।