कपासन। बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन (22901/22902) का रविवार को पहली बार कपासन रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। इस अवसर पर नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। इसी ट्रेन से कपासन पहुंचे सांसद सीपी जोशी का भी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया दुपट्टा और मेवाड़ी साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
भाजपा मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से इस ट्रेन का कपासन रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हुआ है। पहले दिन विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं नगरपालिका अध्यक्ष सरोज प्रमोद बारेगामा के नेतृत्व में नगरवासियों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन एवं सांसद का स्वागत किया।
ट्रेन चित्तौड़गढ़ से रवाना होकर कपासन स्टेशन पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ खुशी जाहिर की। सांसद सीपी जोशी के ट्रेन से उतरते ही विधायक अर्जुनलाल जीनगर, नगरपालिका अध्यक्ष सरोज प्रमोद बारेगामा, उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक निहिरदेव एवं वरिष्ठ रेल प्रबंधक अवधेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चंडालिया, प्रमोद बारेगामा, मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, ग्राम सेवा सहकारी अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़, एससी मोर्चा जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा, पार्षद राजेश बारेगामा, मनोज आचार्य, अभिनव दुग्गड़, संगीता सौमानी, गौरव दाधीच, मोहम्मद इकबाल शेख, नारायण माली, मंडल महामंत्री प्रतीक वैष्णव, विकास बारेगामा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, मंडल उपाध्यक्ष शिवलाल माली, राकेश आचार्य, शिवलाल सेन, बंशीलाल लड्ढा, पूर्व पार्षद अकील शाह, दरगाह कमेटी के पूर्व सदस्य अशफाक अली, शब्बीर पंवार, सराफत भाटी, रशीद तुर्किया, जनसेवा समिति के रविंद्र सौमानी, दामोदर सौमानी, महेश पलौड़, प्रवीण बारेगामा, प्रवीण कोठारी, शिक्षक संघ के मुकेश त्रिपाठी, अधिवक्ता परिषद के सुरेश बाफना, गोविंद पंवार, तरुण बारेगामा, नारायण सुथार, अरुण कोदली, संजय सोनी, मुरली टेलर, भगवतीलाल आचार्य, खोजेमा बोहरा, रमा सौमानी, आशीष त्रिपाठी, मुकेश सिरोया, जगदीश जाट, शंकरलाल बारेगामा, लाला चाष्टा, कुलदीप बारेगामा, प्रकाशचंद्र सुथार, अजय सुराणा, अशोक शर्मा, सत्यनारायण पलौड़, उदयलाल खटीक, कैलाश जाट एवं संपत सुथार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत एवं पूजा-अर्चना के बाद सांसद सीपी जोशी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उदयपुर के लिए रवाना किया। इस दौरान सांसद जोशी, विधायक जीनगर एवं नगरपालिका अध्यक्ष बारेगामा ने ट्रेन के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ प्रभारी चंद्रशेखर राजपूत, यातायात निरीक्षक रामजीलाल सैनी, स्थानीय स्टेशन अधीक्षक बालूराम सालवी, प्रेमलता पलौड़, वीपी सिंह योगी, नरेश कुमार मालव सहित रेलवे के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।