BREAKING NEWS
इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2026, 5:26 pm
NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने दिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद चित्तौड़गढ़, भदेसर, भोपाल सागर, कपासन और राशमी पंचायत समितियों के लिए मतदान दलों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने मतदान कार्मिकों एवं पुलिसकर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

मतदान सामग्री और ईवीएम की जांच के निर्देश-
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। मतदान सामग्री और ईवीएम की समुचित जांच करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या अन्य कठिनाई आने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सूचित करें और प्राप्त निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी कार्मिकों से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी पालना करने का आह्वान किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित मतदान दलों के साथ समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशील परिस्थितियों में विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिसकर्मी संयमित और शालीन व्यवहार रखते हुए निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में सहयोग करें तथा किसी भी परिस्थिति में लापरवाही न बरतें।

अधिकारी और प्रशिक्षण टीम रही मौजूद-
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, ओएसडी रविन्द्र मेघवाल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, यूआईटी से अंशुल अमेरिया सहित पांचों पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी एवं प्रशिक्षु आरएएस पुष्पराज गोस्वामी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण टीम की ओर से डॉ. कनक जैन और ओमप्रकाश पालीवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE