भगवानपुरा। शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी के मार्गदर्शन में सत्र का तृतीय एक दिवसीय दिवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, गणेश मंदिर और हैंडपंप के आसपास श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान में भाग लेते हुए श्रमदान और सामाजिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुवालाल डावर, प्रो. परमा बड़ोले, प्रो. प्रियंका ब्रफा, प्रो. दीपचंद कनोजे सहित स्वयंसेवक देवसिंह सोलंकी, सरिता सेंगरे, परसराम, शरद, मनीषा बड़ोले, राधा खोड़े, पूजा और प्रमिला उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रजनी सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा ग्रामीण और शहरी विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।