चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बस्सी ने डोडा चूरा तस्करी के वर्ष 2021 के एक मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी आरोपी मनोहर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी टोंक जिले की निवाई थाना पुलिस के सहयोग से की गई।
यह था मामला-
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2021 को हाईवे रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर एक पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें से 4 क्विंटल 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बस्सी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मनोहर सिंह फरार चल रहा था। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहर सिंह पुत्र जुगत सिंह, निवासी सोलंकिया तला, थाना शेरगढ़, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में शामिल-
कार्रवाई में एएसआई भेरूलाल, कांस्टेबल मटुल और नंदकिशोर शामिल रहे।