शाजापुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जिला शाजापुर द्वारा शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार, 3 नवंबर को शाम 5 बजे शासकीय ग्रंथालय, किला परिसर में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर के कवि और साहित्यकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। वहीं, शासकीय ग्रंथालय में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले ग्रंथालय सहायक राजा भैय्या जी के सेवानिवृत्त होने पर उनका अभिनंदन कर भावभीनी विदाई दी जाएगी।
इस अवसर पर परिषद की ‘एक चित्र, अनेक भाव’ काव्य लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरेश चंद्र शर्मा, बृज व्यास, रामचन्द्र राठौर और सज्जाद अहमद कुरैशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
परिषद के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल ‘ज्वलंत’ ने साहित्यकारों, कवियों और साहित्यप्रेमियों सहित नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।