शाजापुर। दीपावली से पहले बोनस का भुगतान करने, समय पर वेतन देने और अन्य लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर जिलेभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने धोबी चौराहा पर एकत्रित होकर श्रम पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली बोनस का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कंपनियों द्वारा मनमानी किए जाने के साथ ही कई विभागों में कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन भी नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक है। ऐसे में आउटसोर्स कर्मचारियों को भी त्योहार की तैयारियों और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर वेतन और बोनस मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर श्रम पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दीपावली से पहले बोनस एवं लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
ये रहे उपस्थित-
मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, मनोज सोनी, अमित सोनी, अमित पांचाल, इकरार खान, महेश परमार, महेंद्र कुम्भरकार, केतन जैन, जैकी रजावत, प्रीति चौहान, माधुरी राठौर, अर्जुन बगडावत, शशांक सौराष्ट्रीय, कमल सिंह पंवार, रामबाबू लववंशी, रामस्वरूप राठौर, कपिल गवली, अखिलेश मालवीय, प्रदीप चंडावत, दीपक डाबी, विकास मालवीय, वीरेंद्र सिंह पंवार, विकास बामनिया, लखन भिलाला, बलराम परमार, अंकित वर्मा, चिंताराम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।