नीमच। बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। मंगलवार, 3 नवंबर को शहर के दो प्रमुख विद्युत फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 से 11 बजे तक बस स्टैंड फीडर और दोपहर 12 से 2:30 बजे तक ग्वालटोली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान नीमच सिटी, बस स्टैंड, महू रोड, ग्वालटोली, पुलिस लाइन सहित कई इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
बस स्टैंड फीडर पर सुबह 8 से 11 बजे तक कटौती-
सहायक यंत्री नीमच शहर के अनुसार, 3 नवंबर को 33/11 केवी बस स्टैंड ग्रिड पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान 11 केवी कीर्ति नगर, मेशी शोरूम, महू रोड, वाटर वर्क्स और सिटी फीडर से बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके चलते नीमच सिटी, इंदिरा नगर, महू रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, यादव मंडी, जिला अस्पताल और उच्चदाब उपभोक्ता सिविल हॉस्पिटल सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
ग्वालटोली फीडर पर दोपहर 12 से 2:30 बजे तक कटौती-
वहीं, 33/11 केवी ग्वालटोली सब-स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते 11 केवी आनंद विहार, ग्वालटोली, बरूखेड़ा घरेलू और मालखेड़ा फीडर प्रभावित होंगे।
इन फीडरों से जुड़े ग्वालटोली, पुलिस लाइन, 36 बी का कुछ क्षेत्र, सांवलिया नगर, चंबल कॉलोनी, गणपति नगर का कुछ हिस्सा, गोरंगी इनक्लेव कॉलोनी, मालखेड़ा रोड, 220 केवी ग्वालटोली सब-स्टेशन क्षेत्र, 132 केवी चंबल कॉलोनी के पास का क्षेत्र, भगवानपुरा, इंदिरा नगर, बरूखेड़ा गांव, बरूखेड़ापुरा, भोलियावास, मालखेड़ा और भरभड़िया सहित आसपास के इलाकों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
विद्युत विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के आधार पर बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।