नीमच। कलेक्टर कार्यालय परिसर में नवंबर माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक गायन में सहभागिता की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, आबकारी, जनसंपर्क और नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।