BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 7:25 pm
BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी फुटबॉल ट्रॉफी, एनएफए बनी चैंपियन, रौनक सैनी के दो गोलों ने टीम को दिलाई शानदार जीत, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दशहरा मैदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल नीमच द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आयोजित पांच दिवसीय पुलिस अधीक्षक फुटबॉल ट्रॉफी का गुरुवार को दशहरा मैदान पर शानदार समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एनएफए ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ईगल फुटबॉल क्लब, नीमच को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में एनएफए के स्टार खिलाड़ी रौनक सैनी ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो शानदार गोल दागकर मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत एनएफए ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रौनक सैनी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया।

26 से 30 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता एनएफए टीम को 21 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता ईगल फुटबॉल क्लब को 11 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के प्रत्येक मुकाबले के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा कि खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाला यह आयोजन केवल एक फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला प्रभावी अभियान साबित हुआ है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE