मंदसौर। अफीम उत्पादक संघर्ष समिति एवं अफीम उत्पादक किसानों ने सांसद सेवा केंद्र मंदसौर पहुंचकर सांसद सुधीर गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। किसानों ने वित्त मंत्रालय की बैठक में अफीम उत्पादकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से रखने पर सांसद का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान किसानों एवं सांसद के बीच आगामी अफीम नीति 2026-27 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। किसानों ने अफीम उत्पादन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को सांसद के समक्ष रखा।
सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अफीम किसानों की समस्याओं एवं उनके हित से जुड़े सभी विषयों को उन्होंने वित्त मंत्रालय की बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के समक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी अफीम नीति किसान हित को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अफीम उत्पादक किसान एवं संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे। किसानों ने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी नीति में किसान हितों को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद जताई।