BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 1:17 pm
KHABAR : हॉकी खिलाड़ी प्रियंका जौहरी बनीं खेल प्रशिक्षक, बुरहानपुर के सीएम राइज विद्यालय में हुई नियुक्ति, हॉकी मैदान से शिक्षक बनने तक का सफर, उपलब्धियों से गौरवान्वित हुआ नीमच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी प्रियंका जौहरी पिता पुष्पेंद्र कुमार का चयन शिक्षा विभाग में खेल प्रशिक्षक के पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति जिला बुरहानपुर के बोरी बुजुर्ग स्थित सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) में की गई है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

हॉकी प्रशिक्षक इम्तियाज खान ने बताया कि वे वर्ष 2005 से प्रियंका को हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रियंका ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने वर्ष 2010, 2011 एवं 2012 में केंद्रीय विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके बाद वर्ष 2014, 2015 एवं 2016 में इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में नीमच का प्रतिनिधित्व किया।

प्रियंका ने वर्ष 2016 एवं 2017 में सीनियर ओपन नेशनल हॉकी प्रतियोगिताओं में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए हॉकी मध्य भारत एसोसिएशन की ओर से खेला।

खेल क्षेत्र में अनुभव और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें वर्ष 2018 में मध्य भारत एसोसिएशन की सब जूनियर महिला टीम का मैनेजर बनाया गया। वर्ष 2019 में वे सब जूनियर महिला टीम की कोच नियुक्त हुईं। वर्ष 2026 में उन्हें मध्यप्रदेश की सब जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच बनने का अवसर मिला। इसके अलावा अस्मिता सब जूनियर महिला चैंपियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश की सिल्वर मेडल विजेता टीम की मैनेजर के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई।

प्रियंका की नियुक्ति पर हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव बाबूराम क्षेत्री, उपाध्यक्ष उमा भटनागर, डॉ. अक्षय पुरोहित, शैलेष सैनी, आमना सहित सभी खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE