BREAKING NEWS
KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर लॉयंस क्लब.. <<     BIG NEWS : 10 साल से फैला रखा था नशे का नेटवर्क,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     झाबुआ को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, बामनिया PHC.. <<     KHABAR : खरगोन बस स्टैंड से हटाए गए फुटकर दुकानदार,.. <<     KHABAR : परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक पर रोक.. <<     KHABAR : बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ... <<     दतिया उपचुनाव में सियासी बवाल, दामोदर यादव ने.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     JOB : नीमच जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के.. <<     KHABAR : उज्जैन में नशामुक्ति के लिए निकली.. <<     मुरैना जिले के जौरा में मचा बवाल, जमीन विवाद.. <<     KHABAR : बामोरकलां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     बामोरकलां पुलिस का बड़ा एक्शन, छात्राओं से.. <<     KHABAR : ग्रामीण के सवाल से गरमाई दतिया की सियासत,.. <<     सीतामऊ में प्राचार्य के ट्रांसफर पर भड़के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 5:48 pm
KHABAR : 54वीं मध्यप्रदेश सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में नीमच का जलवा, 10 पदकों के साथ चमके जिले के खिलाड़ी, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। इंदौर में आयोजित 54वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में नीमच जिला तैराकी संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में नीमच के तैराकों ने 6 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मध्यप्रदेश तैराकी संघ के तत्वावधान में इंदौर के लक्ष्मण सिंह स्विमिंग पूल में 16 से 18 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

प्रतियोगिता के पहले दिन नीमच के खिलाड़ियों ने चार रजत पदक जीतकर शानदार शुरुआत की। बॉयज ग्रुप-2 में विकास जाटव ने 400 मीटर फ्री-स्टाइल एवं 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में दो रजत पदक जीते। वहीं गर्ल्स ग्रुप-2 में रुद्रांशी गेहलोत ने 400 मीटर फ्री-स्टाइल में रजत पदक अपने नाम किया। बॉयज ग्रुप-4 में नमन गेहलोत ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।

दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपनी लय बरकरार रखी। रुद्रांशी गेहलोत ने 50 मीटर फ्री-स्टाइल (गर्ल्स ग्रुप-2) में रजत पदक जीता। वहीं विकास जाटव ने 200 मीटर फ्री-स्टाइल (बॉयज ग्रुप-2) तथा नमन गेहलोत ने 200 मीटर फ्री-स्टाइल (बॉयज ग्रुप-4) में कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन अवनी शर्मा ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक (गर्ल्स ग्रुप-2) में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। रुद्रांशी गेहलोत ने 100 मीटर फ्री-स्टाइल में एक और रजत पदक अपने नाम किया, जबकि नमन गेहलोत ने 100 मीटर बटरफ्लाई (बॉयज ग्रुप-4) में कांस्य पदक जीतकर नीमच की कुल पदक संख्या 10 तक पहुंचा दी।

खिलाड़ियों को मिला बेहतर मंच-
जिला तैराकी संघ की संयुक्त सचिव सृष्टि मोदी ने सभी खिलाड़ियों की मध्यप्रदेश तैराकी संघ के पोर्टल पर यूआईडी पंजीयन सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए 62 इवेंट्स में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराई। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिला। ज्ञानोदय के कोच राघवेंद्र सोनी ने प्रतियोगिता में टीम मैनेजर एवं ऑफिशियल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता स्थल पर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला-
प्रतियोगिता के दौरान जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी, कोच आयुष गौड़, दीपेंद्र भटनागर, सुनील धरवाल एवं संजय गेहलोत लगातार प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनकी व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा।

संघ पदाधिकारियों ने दी बधाई-
नीमच जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी, मंडल अध्यक्ष दिलीप डूंगरवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडावरिया, मेंटर प्रभु मूलचंदानी, सचिव तरुण ओझा, विष्णु मोदी, रामगोपाल मोदी, बंटू बाफना, भगवती प्रसाद, दिलीप मित्तल, मुकेश चतुर्वेदी, अनिल सुराना एवं गौतम पटौदी सहित संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ने वाली है और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE