BREAKING NEWS
BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<     BIG NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: 30वीं स्टेट ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में.. <<     बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<     माउंट आबू पहुंचे सांसद लुंबाराम.. <<     KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 10:53 am
KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन, मेजबान टीम ने जीती टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी, भोपाल उपविजेता और नर्मदापुरम प्रथम रनर-अप रहा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच के स्विमिंग पूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने तैराकी, साइक्लिंग और दौड़ की रोमांचक स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान नीमच की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर जिले को गौरवान्वित किया। भोपाल की टीम उपविजेता रही, जबकि नर्मदापुरम ने प्रथम रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता रहे। इस अवसर पर जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य ओ.पी. अवस्थी, मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के सचिव उमाशंकर व्यास, संयुक्त सचिव जे.पी. सक्सेना सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह का समापन खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना और शानदार उपलब्धियों के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE