भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल तैयार कर गृह विभाग को भेज दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंजूरी मिलने के बाद यह पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा।
जानिए कैसे चुना जाएगा मध्य प्रदेश का नया ‘कप्तान’
नियमों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा भेजे गए 11 नामों के पैनल में से UPSC तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों को शॉर्टलिस्ट कर राज्य सरकार को वापस लौटाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री इन तीन नामों में से किसी एक अधिकारी को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त करेंगे।
कब पूरा हो रहा DGP का कार्यकाल: वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा होने जा रहा है। कौन-कौन से बैच के अफसर शामिल: पैनल में 1991, 1992, 1993 और 1994 बैच के वरिष्ठ और अनुभवी IPS अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।
डीजीपी की रेस में शामिल 11 IPS अधिकारियों के नाम:
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
वरुण कपूर
उपेंद्र जैन
पंकज श्रीवास्तव
आदर्श कटियार
अनिल कुमार
रवि गुप्ता
अनंत कुमार सिंह
मनजीत सिंह नारंग
राजाबाबू सिंह
डी.पी. गुप्ता
गृह विभाग से मंजूरी के बाद प्रस्ताव UPSC को भेजा जाएगा, जिसके बाद नए डीजीपी के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।