मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कंडिका 4(01) के तहत कृषि कार्य के दौरान कृषि यंत्रों के उपयोग से दुर्घटना होने पर मृत्यु अथवा अंग-भंग की स्थिति में आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
योजना के तहत खेती निवासी कृषक कृष्णदास की कृषि कार्य के दौरान हुई मृत्यु के मामले में कलेक्टर अदिति गर्ग ने मृतक की निकटतम वारिस यशोदाबाई के पक्ष में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।