खरगोन। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत भगवानपुरा के राजीव गांधी सभागृह परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भगवानपुरा बिस्टान सहित सिरवेल ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक केदार डावर ने कहा देशभर मे वोट चोरी के बारे मे जनता जान चुकी है वोट चोरी को लेकर ज्ञानेश कुमार को नैतिक अधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए क्योकि उन्होने देश की जनता के साथ धोखा किया हे इसके साथ ही विधायक डावर ने कहा की क्षेत्र मे अघोषित बिजली कटौती से आमजन एवं किसान परेशान हो हे वर्तमान मे गेहूं बुवाई का सीजन चल रहा हैं, ऐसे में समय पर बिजली नहीं मिलने से किसानों को तकलीफे उठाना पड़ रही हे वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने कहा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार मिलकर वोटो की चोरी कर रहे वैध वोटरों के नाम काटे जा रहे हे सभा के पश्चात कांग्रेसियो ने सभागृह परिसर से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए हाथो मे तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला और तहसीलदार प्रवीण चंगर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत जायसवाल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य वोट चोरी बिजली कटौती एवं अवैध शराब के विरोध को लेकर था इस दौरान बड़ी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे।