BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 7:33 pm
BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देश पर मावा भट्टियों एवं मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने, बिना पंजीयन मावा निर्माण करने पर बनाया प्रकरण, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में मंगलवार को सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा भाबरापाड़ा एवं कुंडाल स्थित मावा भट्टियों सहित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मावा निर्माण में उपयोग किए जा रहे दूध की रैपिड टेस्टिंग किट के माध्यम से मौके पर ही जांच की गई साथ ही दूध में नमक, यूरिया एवं स्टार्च की उपस्थिति की जांच तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के परीक्षण हेतु नमूने एकत्रित किए गए।

कार्रवाई के दौरान भाबरापाड़ा स्थित श्री देवनारायण दूध मावा भंडार से मावा के दो नमूने लिए गए, प्रतिष्ठान में बिना पंजीयन मावा निर्माण किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, इसी प्रकार ग्राम कुंडाल स्थित पोरवाल किराना एवं मावा भट्टी से मावा के दो नमूने तथा सारंगी स्थित पालीवाल रेस्टोरेंट से बर्फी एवं पेड़ा के नमूने जांच हेतु लिए गए।

इसके अतिरिक्त गणपति चौक स्थित रोचक स्वीट्स से गुलाब जामुन एवं सिंगदान के नमूने लिए गए साथ ही प्रतिष्ठान में मिठाई निर्माण के लिए कढ़ाई में उपयोग किए जा रहे तेल की गुणवत्ता जांच हेतु टीपीएम (टोटल पोलर मटेरियल्स) वैल्यू का परीक्षण किया गया, झंडा बाजार स्थित हरिओम स्वीट्स से पेड़े का नमूना तथा पेटलावद स्थित अशोका रेस्टोरेंट से विभिन्न मिठाइयों के छह नमूने जांच हेतु लिए गए।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत निर्धारित स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने हेतु धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी किए जा रहे हैं। निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधार नहीं किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एकत्रित खाद्य पदार्थों के नमूनों को विस्तृत जांच एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में आमजन को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE