शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार और सड़क पर पैदल जा रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों समेत कुल चार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर मोहित सोनी के अनुसार हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।