मनासा। दीपावली पर्व के मद्देनजर मनासा कृषि उपज मंडी समिति ने मंडी में अवकाश संबंधी सूचना जारी की है। इसके अनुसार, 5 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक मंडी प्रांगण में कृषि उपज की नीलामी (घोष विक्रय) का कार्य बंद रहेगा।
मंडी समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मंडी व्यापारी संघ मनासा के 2 नवंबर 2026 को दिए गए आवेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। समिति ने किसानों से अपील की है कि अवकाश अवधि के दौरान अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में नहीं लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
3 नवंबर को रात 11 बजे तक मिलेगा प्रवेश-
मंडी समिति ने विशेष सूचना जारी करते हुए बताया कि 3 नवंबर 2026, मंगलवार को रात 11 बजे तक ही कृषि उपज से भरे वाहनों को मंडी प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित अवकाश अवधि में नीलामी कार्य बंद रहेगा।
मंडी समिति ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जारी सूचना का पालन करें और अपनी उपज मंडी लाने से पहले निर्धारित तिथियों का ध्यान रखें।