BREAKING NEWS
NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 6:48 pm
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की कतार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 65 आवेदकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 65 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में फसल बीमा, उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, पशुपालन ऋण, रोजगार और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान नारायणलाल मेघवाल, दिव्यांग मर्जिन थानों और सलमा बी ने उपचार एवं आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं, कन्हैयालाल ने मजदूरी की बकाया राशि दिलाने, श्यामदास बैरागी ने मंदिर में पुजारी नियुक्त करने और राजकुमार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आवेदकों ने सीएम हेल्पलाइन, पट्टा, आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, कर्मचारियों के वेतन भुगतान, ऑनलाइन राजस्व अभिलेख दर्ज कराने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, राशन पोर्टल पर नाम दर्ज कराने और विद्युत बिल से जुड़ी समस्याएं भी रखीं।

कलेक्टर चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिले।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे, श्रुति भयड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE