चित्तौड़गढ़। पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत जिले में हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. मंजू तथा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा पुलिस जाब्ते की तैनाती का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।