BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 6:13 pm
BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों की कतार, एसपी ने एक-एक फरियादी की सुनी पीड़ा, 27 सीएम हेल्पलाइन शिकायतें बंद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आमजन की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शिविर में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन द्वारा जोन के सभी जिलों में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर लंबित सीएम हेल्पलाइन और जनशिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में नीमच पुलिस द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया।

27 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण-
शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की कुल 27 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करवाकर उन्हें बंद कराया गया। वहीं, जिला स्तरीय जनसुनवाई में लगभग 76 फरियादियों ने एसपी राजेश व्यास के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।

एसपी व्यास ने आवेदकों की शिकायतें सुनने के बाद संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मामले और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं।

समय-सीमा में निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश-
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जनशिकायत निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाए।

अधिकारी और थाना प्रभारी रहे मौजूद-
शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद हर्ष राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा पार्वती गौड़, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी, संबंधित शाखाओं के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी और आवेदक उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE