गुना। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर शिवा ब्लड बैंक में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कोठारी बंधुओं के बलिदान दिवस पर उनके अमर बलिदान को स्मरण करते हुए किया गया।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रतिवर्ष इस दिन को हुतात्मा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा एवं विहिप विभाग मंत्री दिलीप सिंह कुशवाह ने कहा कि यह दिवस उन वीरों को समर्पित है, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग, समर्पण और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
शिविर के माध्यम से संगठन ने रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण के जरिए सेवा का संदेश दिया। आयोजन में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए हुतात्मा दिवस पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।