BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 5:07 pm
KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भोपाल संभाग का दबदबा, क्वाड्स 500$डी और 1000 मीटर इनलाइन के फाइनल मुकाबले संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पहनाए गए पदक, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। 70वीं स्कूल शिक्षा विभाग राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वाड्स 500+डी और 1000 मीटर इनलाइन के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, लोक शिक्षण के ऑब्जर्वर एवं संयुक्त संचालक क्रीड़ा उज्जैन सावित्री मालवीय, भरत सिंह कुमावत तथा प्रतियोगिता संयोजक एवं प्राचार्य डॉ. विजय सिंह पुरावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

पदक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी, जनपरिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराज सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष रोलिंग स्केटिंग एसोसिएशन अशोक भारूके, एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आलोक त्रिपाठी, डेली कॉलेज कोच चैन सिंह ठाकुर तथा जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल भंडारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

क्वाड्स 500+डी फाइनल के परिणाम-
बालक वर्ग
अंडर-11: प्रथम आरव सक्सेना (भोपाल), द्वितीय विराट मौर्य (जबलपुर), तृतीय नव जैन (भोपाल)।
अंडर-14: प्रथम आबान फारुकी (भोपाल), द्वितीय अर्श (उज्जैन), तृतीय ध्रुव झा (भोपाल)।
अंडर-17: प्रथम दिव्यांश लघरवाल (भोपाल), द्वितीय अवि मुरहर (भोपाल), तृतीय शौर्य जैन (इंदौर)।
अंडर-19: प्रथम ओजस राणा (भोपाल), द्वितीय पारस कुशवाहा (जबलपुर), तृतीय अयान खान (ग्वालियर)।

बालिका वर्ग
अंडर-11: प्रथम आइज्जा एक्का (भोपाल), द्वितीय शुभ्रा ठाकुर (भोपाल), तृतीय शांभवी गुप्ता (जबलपुर)।
अंडर-14: प्रथम आकाशदा कश्यप (भोपाल), द्वितीय नियति (भोपाल), तृतीय खुशी (उज्जैन)।
अंडर-17: प्रथम प्रियदर्शिनी (ग्वालियर), द्वितीय प्रिया शर्मा (उज्जैन), तृतीय नव्या भटकर (भोपाल)।
अंडर-19: प्रथम ऋषिका चावड़ा (भोपाल), द्वितीय नमामी चौकसे (नर्मदापुरम), तृतीय अलीशा (भोपाल)।

1000 मीटर इनलाइन फाइनल के परिणाम
बालिका वर्ग
अंडर-11: प्रथम काश्वी शर्मा (भोपाल), द्वितीय अंजील सिंह (भोपाल), तृतीय काव्यांशी कुंवर (उज्जैन)।
अंडर-14: प्रथम पहल मंगोलिया (रीवा), द्वितीय आदित्या (इंदौर), तृतीय हिरंगी (भोपाल)।
अंडर-17: प्रथम वेधा माहेश्वरी (इंदौर), द्वितीय प्रिशा (उज्जैन), तृतीय जाह्नवी कोठा (भोपाल)।
अंडर-19: प्रथम अंशिका चावड़ा (भोपाल), द्वितीय शताक्षी (भोपाल), तृतीय रिया चोबे (रीवा)।

बालक वर्ग
अंडर-11: प्रथम समरवीर ओला (जबलपुर), द्वितीय त्रिनभ सिंह (भोपाल), तृतीय मुजतबा अहमद (इंदौर)।
अंडर-14: प्रथम प्रेरक (नर्मदापुरम), द्वितीय रेयांश कोठा (भोपाल), तृतीय धनंजय (ग्वालियर)।
अंडर-17: प्रथम निरक (जबलपुर), द्वितीय पार्थ जोशी (भोपाल), तृतीय शिवांश कन्नौजी (भोपाल)।
अंडर-19: प्रथम खुराना कुशवाहा (भोपाल), द्वितीय दक्ष (उज्जैन), तृतीय सोमिल डे (भोपाल)।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के.सी. सोलंकी, प्राचार्य रविंद्र दवे, दिनेश जैन, शहजाद हुसैन, खेल प्रभारी रघुवीर मालवीय, अर्जुन परिहार, गौरीशंकर जड़िया, कमल सिंह तोमर सहित पत्रकार, कोच, जनरल मैनेजर, अभिभावक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक एवं प्राचार्य शहजाद हुसैन ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE