कसरावद। पिता के निधन के बाद उनकी स्मृति को समाजसेवा और धार्मिक कार्यों से जोड़ते हुए पुत्र ने अनुकरणीय पहल की। कसरावद तहसील के ग्राम अमलाथा नहारखेड़ी पुनर्वास में स्वर्गीय बादाम सिंह के बारहवें एवं पगड़ी रस्म के अवसर पर उनके पुत्र दुर्गेश चौहान ने धार्मिक स्थलों और समाज की धर्मशाला के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
दुर्गेश चौहान ने पिता की स्मृति में श्रीराम मंदिर, कृष्ण मंदिर, कुलदेवी माता मंदिर और समाज की धर्मशाला को 11-11 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस तरह कुल 44 हजार रुपए का सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने दुर्गेश चौहान की इस पहल की सराहना की और इसे पिता की स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवंत रखने का प्रेरणादायी प्रयास बताया।