ऊन। मां की पुण्य स्मृति को समाजसेवा के कार्यों से जोड़ते हुए स्थानीय मंडलोई परिवार ने सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश की। स्वर्गीय चंद्रकांता मंडलोई, पूर्व जनपद अध्यक्ष की स्मृति में उनके पुत्रों ने दशोरा समाज को आर्थिक सहायता और साउंड सिस्टम भेंट किया।
सोमवार शाम आयोजित कार्यक्रम में दीपक सिंह मंडलोई, महेंद्र सिंह मंडलोई एवं विजय सिंह मंडलोई ने ऊन दशोरा समाज को ₹1 लाख 21 हजार का चेक तथा ₹11 हजार रुपये मूल्य का साउंड सिस्टम प्रदान किया।
इस अवसर पर संपूर्ण मंडलोई परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम में दशोरा समाज अध्यक्ष अजय मंडलोई, राजेश गुप्ता, दामोदर कानूनगो, अंतिम मंडलोई, जयंत मंडलोई, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समाजजनों ने इस सहयोग के लिए मंडलोई परिवार का आभार व्यक्त किया और स्वर्गीय चंद्रकांता मंडलोई को श्रद्धांजलि अर्पित की।