BREAKING NEWS
KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 3:39 pm
KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर पर प्रदर्शन, बोली- सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार, टीआई पुरी को दी श्रद्धांजलि, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। घंटाघर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शराब नीति और शराब माफिया के बढ़ते प्रभाव के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने शराब नीति की समीक्षा करने और माफिया के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

शिवराज से मोहन सरकार तक बढ़ा शराब माफिया का प्रभाव : डॉ. मिश्रा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मुनीश मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार के कार्यकाल से लेकर वर्तमान मोहन सरकार तक प्रदेश में शराब माफिया का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने खंडवा में पदस्थ रहे कोतवाली टीआई दिलीप पुरी की शराब माफिया से जुड़े लोगों द्वारा वाहन से कुचलकर की गई हत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि शराब माफिया को कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, इसी कारण उसके हौसले बुलंद हैं। शराब के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने टीआई दिलीप पुरी के परिवार को घोषित एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा को अपर्याप्त बताते हुए और अधिक सहायता देने की मांग की। साथ ही प्रदेश में शराब माफिया के पूरे नेटवर्क को खत्म करने और मध्यप्रदेश को शराब मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने की बात कही।

वर्दीधारी अधिकारी पर हमला कानून व्यवस्था पर सवाल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमिताभ मंडलोई ने कहा कि टीआई दिलीप पुरी की हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब वर्दीधारी पुलिस अधिकारी पर ही इस तरह हमला हो सकता है तो आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि विकास की बात करने से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न करे।

मंडलोई ने प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के फैलने और जहरीली शराब से लोगों की मौत होने की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने शराब कारोबार को संरक्षण मिलने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खातेगांव की घटना में मृत टीआई को श्रद्धांजलि दी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान खातेगांव की घटना में मृत टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब और अवैध कारोबार के कारण लोगों की जान जा रही है। पुलिस अधिकारी पर हमला पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती है। कांग्रेस इस घटना की निंदा करती है और शराब माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में शांतनु दीक्षित, विकास व्यास, अजीज मदनी, प्रेमांशु जैन, श्याम यादव, आलोक सिंह रावत, डॉ. शरद हरणे, मुल्लू राठौर, योगेश जांगिड़, सुनील दिलावर, हुकुम मेलुन्दे, आशीष कपिल, मुन्नू बाउजी, राम वर्मा, नासिर खान, रणधीर कैथवास, देवेंद्र जैन, जगदीश चौरे, शैलेंद्र वर्मा, संदीप सोनी सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE