BREAKING NEWS
KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 3:53 pm
KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट पर धरना, फाइनेंस कोर्स बंद बताकर निकाला, दतिया के अलावा कई जिलों में ये पढ़ाई जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। सरकारी पीजी कॉलेज में गेस्ट टीचर को काम से हटाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को गणित विभाग के गेस्ट टीचर सौरभ सिंह अंचल कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। उनके साथ गणित के कुछ छात्र भी धरने में शामिल हुए। उनका कहना है कि कॉलेज ने बिना किसी वजह के उन्हें काम से निकाल दिया है।

सौरभ सिंह ने बताया कि वे सालों से कॉलेज में पढ़ा रहे थे। 5 अगस्त 2026 को यह कहकर उन्हें हटा दिया गया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स बंद हो गया है। सौरभ का कहना है कि भोपाल, उज्जैन, हरदा और जबलपुर के एक्सीलेंस कॉलेजों में यह कोर्स अब भी चल रहा है और वहां टीचर पढ़ा रहे हैं। इसके कागजात दिखाने के बाद भी कॉलेज प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

जुलाई का पैसा देने से भी किया मना
सौरभ का कहना है कि जुलाई महीने की सैलरी के कागज पर हेड ऑफ डिपार्टमेंट ने दस्तखत करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि सौरभ कॉलेज के कर्मचारी नहीं हैं। जबकि प्रिंसिपल ने सैलरी देने का लेटर जारी किया था, फिर भी उन्हें पैसे नहीं दिए गए।

कलेक्टर से लगाई काम पर रखने की गुहार
सौरभ ने 11 अगस्त और फिर बुधवार को कलेक्टर के पास जाकर दोबारा काम पर रखने की मांग की। धरने पर बैठकर उन्होंने पूछा कि उन्हें किस नियम से हटाया गया है। उनकी मांग है कि या तो उन्हें वापस काम पर रखा जाए या फिर हटाने का कारण लिखकर दिया जाए।

पढ़ाई और परीक्षा को लेकर छात्र परेशान
धरने में बैठे चौथे सेमेस्टर के छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षा और एटीकेटी से जुड़े काम अटके पड़े हैं। इसी वजह से वे भी गेस्ट टीचर के समर्थन में आए हैं। सौरभ सिंह ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, धरना बंद नहीं होगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE