BREAKING NEWS
BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<     BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 3:16 pm
BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे डॉक्टर खुद परेशान, 5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर बंधपत्र चिकित्सकों ने जनसुनवाई में लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर नीमच के वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पदस्थ बंधपत्र चिकित्सकों (ट्यूटरों) को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। वेतन भुगतान में हो रही देरी से परेशान चिकित्सकों ने मंगलवार, 3 नवंबर को जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।

चिकित्सकों का कहना है कि वे पिछले पांच महीनों से नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभाते हुए मरीजों को चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि बकाया वेतन कब तक मिलेगा, इस संबंध में भी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है।

चिकित्सकों के अनुसार, लगातार वेतन नहीं मिलने से उन्हें मकान किराया, भोजन, परिवहन और अन्य जरूरी घरेलू खर्चों को पूरा करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वेतन भुगतान को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से चिकित्सकों ने प्रशासन से मांग की है कि पिछले पांच महीनों का बकाया वेतन तत्काल जारी करवाया जाए। साथ ही भविष्य में प्रत्येक माह वेतन भुगतान की निश्चित तारीख तय की जाए और ऐसी स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी न हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE