ऊन। स्थानीय मंडलोई परिवार ने अपनी माता स्वर्गीय चंद्रकांता मंडलोई, पूर्व जनपद अध्यक्ष, की स्मृति में समाजसेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। उनकी पुण्य स्मृति में परिवार की ओर से ऊन दशोरा समाज को 1 लाख 21 हजार रुपये का चेक और 11 हजार रुपये मूल्य का साउंड सिस्टम भेंट किया गया।
स्वर्गीय चंद्रकांता मंडलोई का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। उनकी स्मृति में सोमवार शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्र दीपक सिंह मंडलोई, महेंद्र सिंह मंडलोई एवं विजय सिंह मंडलोई ने दशोरा समाज को 1 लाख 21 हजार रुपये का चेक और 11 हजार रुपये मूल्य का साउंड सिस्टम सौंपा।
इस अवसर पर संपूर्ण मंडलोई परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में दशोरा समाज अध्यक्ष अजय मंडलोई, राजेश गुप्ता, दामोदर कानूनगो, अंतिम मंडलोई, जयंत मंडलोई, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
समाजजनों ने मंडलोई परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।