चित्तौड़गढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026 के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक चंद्रप्रकाश जीनगर ने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी सेवाओं में चयन की तैयारी के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने बताया कि आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध ‘CM ANUPRATI COACHING’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।