नीमच। देश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में शामिल नीमच कृषि उपज मंडी में तीन दिन के अवकाश के बाद आज कारोबार शुरू हुआ। हालांकि, पोस्तादाना की आवक करीब 359 बोरी रही। बाजार में भाव के उतार-चढ़ाव के बीच किसानों के चेहरों पर कहीं खुशी, तो कहीं मायूसी देखने को मिली।
नीमच मंडी में पोस्तादाना के भाव को लेकर किसानों के बीच अलग-अलग तस्वीर नजर आई। किसानों के अनुसार, कम गुणवत्ता वाले पोस्तादाना के भाव करीब 1 लाख 7 हजार रुपये तक रहे, जबकि उच्च गुणवत्ता वाले पोस्तादाना के भाव करीब 1 लाख 75 हजार रुपये तक पहुंच गए।
इस तरह एक ही उपज के भाव में गुणवत्ता के आधार पर बड़ा अंतर देखने को मिला। अच्छी गुणवत्ता का पोस्तादाना लेकर मंडी पहुंचे किसानों के चेहरे खिले नजर आए, वहीं कम गुणवत्ता वाली उपज बेचने वाले किसानों में निराशा दिखाई दी।
तीन दिन के अवकाश के बाद मंडी में कारोबार शुरू होने के साथ ही अब किसानों की नजरें बाजार के अगले रुख पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में पोस्तादाना के भाव किस दिशा में जाते हैं, यह देखना अहम होगा। कीमतों में बढ़ोतरी किसानों को राहत देगी या उतार-चढ़ाव उनकी चिंता बढ़ाएगा, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।