नीमच। देश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में शामिल नीमच कृषि उपज मंडी में त्योहारी सीजन के चलते कारोबार में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। विभिन्न जिंसों की आवक और बाजार में भावों के उतार-चढ़ाव के बीच किसान और व्यापारी आगामी दिनों की बाजार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
त्योहारी सीजन में किन जिंसों के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है और किनमें मंदी का रुख रहने की संभावना है? मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए? इन सवालों को लेकर चीफ रिपोर्टर मुश्ताक अली शाह ने नीमच कृषि उपज मंडी में व्यापारियों से विशेष बातचीत की।
बातचीत के दौरान व्यापारियों ने विभिन्न जिंसों के मौजूदा भाव, आगामी दिनों में संभावित तेजी-मंदी और त्योहारी सीजन में कारोबार की संभावनाओं पर अपनी राय साझा की। बाजार की बदलती परिस्थितियों के बीच किसानों के लिए उपज की बिक्री का सही समय तय करना अहम बना हुआ है। ऐसे में व्यापारियों की राय से किसानों को बाजार के रुख को समझने और अपनी उपज के बेहतर दाम पाने की रणनीति बनाने में मदद मिल सकती है।