नीमच। देश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में शुमार नीमच कृषि उपज मंडी में आज मूंगफली की बंपर आवक देखने को मिली। करीब 20 हजार बोरी मूंगफली की आवक से मंडी में कारोबार में तेजी रही। हालांकि, अच्छी आवक के बावजूद भावों में अपेक्षित तेजी नहीं मिलने से कुछ किसानों के चेहरे पर मायूसी नजर आई।
किसानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है, लेकिन बाजार में भावों के उतार-चढ़ाव के चलते उनकी चिंता बढ़ रही है। ऐसे में किसानों की नजर मूंगफली के मौजूदा भावों और आने वाले दिनों में बाजार की संभावित चाल पर टिकी हुई है।
मंडी में मूंगफली के क्या भाव मिल रहे हैं? मौजूदा दामों से किसान कितने संतुष्ट हैं? बंपर आवक के बीच उन्हें मुनाफा हो रहा है या अपेक्षित भाव नहीं मिलने से निराशा हाथ लग रही है?
इन्हीं सवालों को लेकर हमारी टीम के चीफ रिपोर्टर मुश्ताक अली शाह ने नीमच कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मूंगफली के भाव, उपज की बिक्री, मुनाफे और बाजार की स्थिति को लेकर चर्चा की तथा उनकी परेशानियों, उम्मीदों और राय को जाना।