BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2026, 11:07 am
KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क ठप, 15 दिन में पांच बार बाधित हुई सेवा, पिपलझोपा-सिरवेल क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान, अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द समाधान नहीं होने पर बीएसएनएल कार्यालय में धरने की चेतावनी, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। भगवानपुरा के पिपलझोपा क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पंचायत के लिए ब्रॉडबैंड लाइन बिछाने के दौरान बीएसएनएल की पुरानी केबल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 15 दिनों में करीब पांच बार केबल कट चुकी है, जिसके चलते पिपलझोपा से सिरवेल तक बीएसएनएल नेटवर्क सेवा पूरी तरह ठप हो जाती है।

नेटवर्क बंद रहने से मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ-साथ ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिस्टान से पिपलझोपा के बीच केबल कटने पर समय पर सुधार कार्य नहीं किया जाता, जबकि खरगोन से बिस्टान के बीच लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल उसे जोड़ने की कार्रवाई की जाती है।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल-
इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ पाटीदार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पंचायत का कार्य चल रहा है और इसी दौरान केबल बार-बार कट रही है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि टीडीएम स्तर पर अधिकारियों को फोन करने के बावजूद कॉल तक रिसीव नहीं किए जाते। इससे समस्या के समाधान में देरी हो रही है और उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना-प्रदर्शन
लगातार नेटवर्क सेवा बाधित रहने से क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बीएसएनएल की केबल को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था की जाए तथा बार-बार बाधित हो रही नेटवर्क सेवा को सुचारू बनाया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे बीएसएनएल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE