शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विजय जोशी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, मीडिया विभाग की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई।
शिष्टाचार भेंट के दौरान विजय जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान जोशी ने प्रदेश में भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा संगठन के पक्ष को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
इस मुलाकात से प्रदेश के मीडिया कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अंत में विजय जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का मीडिया विभाग पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगा।