BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2026, 10:47 am
NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत समितियों में 68.52 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसपी धर्मेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की पांच पंचायत समितियों में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 68.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मतदान के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए। जिला प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और अधिकारियों की सक्रियता के चलते जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत-
पंचायत समिति के अनुसार भदेसर में सर्वाधिक 71.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भूपालसागर में 70.00 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 69.32 प्रतिशत, कपासन में 67.62 प्रतिशत तथा राशमी में 62.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस प्रकार मतदान प्रतिशत के मामले में भदेसर जिले में पहले स्थान पर रहा, जबकि राशमी में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE