BREAKING NEWS
KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए.. <<     NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2026, 10:25 am
KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका का दिल्ली में कराया आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो बनाकर बोलीं- थैंक्यू भैया, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। बड़वानी की रहने वाली प्रियंका सेंगर के लिए बचपन से चला आ रहा दर्द अब उम्मीद में बदलता नजर आ रहा है। बचपन में हुए एक हादसे के कारण उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। सालों तक इलाज का इंतजार करने वाली प्रियंका का आखिरकार दिल्ली में ऑपरेशन हो गया है। इलाज के बाद वह घर लौट आई हैं।

दरअसल, 19 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित श्छात्रों की गूंजश् कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी परेशानी बताई थी। उन्होंने बताया था कि महज तीन साल की उम्र में उनकी आंख में चूना चला गया था, जिसके बाद एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया।

प्रियंका की परेशानी सुनकर राहुल गांधी ने उनके इलाज का भरोसा दिलाया था। अब उनका वादा पूरा हुआ और दिल्ली में प्रियंका का ऑपरेशन कराया गया। इलाज के बाद घर लौटते समय प्रियंका ने फ्लाइट से एक वीडियो जारी कर अपनी खुशी जाहिर की और राहुल गांधी के लिए संदेश लिखा- थैंक्यू भैया।

प्रियंका के लिए यह ऑपरेशन सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद है। अब उन्हें अपनी आंख की रोशनी और बेहतर भविष्य को लेकर नई आस जगी है। वह अपनी पढ़ाई पूरी कर जीवन के सपनों को साकार करना चाहती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE