नीमच। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में सहायक बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से जिले की कई महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। ऐसी ही लाभार्थी विकासखंड नीमच के ग्राम धामनिया निवासी दीपाली हैं।
दीपाली बताती हैं कि एक हाथ न होने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह 1500 रुपए की सहायता राशि उनके लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी है। इस राशि से उन्हें अपनी आवश्यकताओं के साथ परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में सहयोग मिला है। आर्थिक मदद से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का संबल मिला है।
दीपाली ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके जैसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए योजना की सहायता उपयोगी साबित हो रही है।