गुना। विश्व हिन्दू परिषद गुना द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का समापन मणिधारी गार्डन में हुआ। समापन सत्र में प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ता मलखान सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं से संगठन की कार्यपद्धति, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बना सकते हैं।
दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में जिलेभर से विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के जिला, प्रखंड और खंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ सेवा कार्य, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।