गरोठ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव, तहसीलदार एवं नगर परिषद सीएमओ गिरीश शर्मा ने प्रशासनिक टीम के साथ नगर का भ्रमण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान व्यापारियों और आमजन को परेशानी न हो।
अधिकारियों ने पटाखा बाजार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखा विक्रेताओं को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने और सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।