शाजापुर। दीपावली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए शाजापुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद और अलर्ट मोड पर है त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए पूरे जिले में पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है। आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वही बाजारों, मुख्य चौराहों और सर्राफा बाजारों में पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या आपराधिक गतिविधि से तुरंत निपटा जा सके। त्योहारी खरीदारी के चलते लगने वाले जाम से निपटने और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक पाइंट बनाए गए हैं। हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के भी पुलिस बल को तैनात किया गया शहरवासियों से अपील की है कि वे उत्साह और उल्लास के साथ पर्व मनाएं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें।