नीमच। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने जिलेवासियों को धन्वंतरि जयंती, धनतेरस एवं दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने शुभकामना संदेश में जनप्रतिनिधियों ने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने जिलेवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए सभी को दीपावली की बधाई दी।