खरगोन। धनतेरस के मौके पर शहर के बाजारों में धन वर्षा हुई। सुबह से देरशाम तक शहर के एमजी रोड़ से किला गेट तक का मार्ग लोगों की आवाजाही से पटा रहा, वहीं दुकानें भी ग्राहको की भीड़ से गुलजार रही। दिनभर लोगों की इतनी आवाजाही रही कि महज एक किमी के मार्ग पर घंटों इंतजार करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक खुलकर खर्च कर रहा है। दशहरा, करवाचौथ, पुष्य नक्षत्र के बाद अब धनतेरस के बाजार गुलजार रहा। लोगों ने वाहन, जेवर और अन्य सामान की प्री बुकिंग भी करवाई है। दुकानदारों ने ग्राहको को आकर्षिक करने के लिए अलग.अलग गिफ्ट की स्कीम निकाली हैं। इसके अलावा कई दुकानों पर आकर्षण ऑफर के साथ लक्की ड्रॉ भी निकाले जा रहे हैं।
सिक्के और कम वजन के जेवरों की ज्यादा डिमांड
सराफा कारोबारी मनोज सोनी, ऋतुराज सोनी ने बताया धनतेरस पर लोगों सोने, चांदी की जमकर खरीदारी की, हालांकि भाव में तेजी होने से कम वजन के आभूषणों की ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा भगवान लक्ष्मी.गणेश की मूर्तियों, सिक्कों की काफी ज्यादा खरीदारी की गई। बाजार में चांदी की मूर्तियां एक हजार रुपये से शुरु है। चांदी के सिक्के पांच सौ रुपये से शुरू हैं।