मंदसौर। धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने मंदसौर स्थित श्री कुबेर मंदिर पहुंचकर भगवान कुबेर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर एसडीएम शुभम पाटीदार, तहसीलदार नीलेश पटेल तथा जनपद पंचायत के सीईओ धर्मेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।