देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने आबकारी वृत्त देवास (स) में पदस्थ तीन आबकारी मुख्य आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए कर्मचारियों में आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक टटवाड़े, बालकृष्ण जायसवाल एवं गजेन्द्र सिंह चौहान शामिल हैं। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत यह कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि के दौरान तीनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला देवास निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।