BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की शुरुआत,.. <<     माउंट आबू के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय.. <<     KHABAR : दिवाली पर कचरे के ढेर पर राजधानी, सफाई.. <<     देवास में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नियंत्रण में लापरवाही,.. <<     KHABAR : धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने लौटाई खुशियां,.. <<     KHABAR : अवैध पटाखा संग्रहण और लाइसेंस के विरुद्ध.. <<     KHABAR : माता-पिता के सपनों को मिली नई उड़ान, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : सांवरिया सेठ के दरबार में आस्था की अनोखी.. <<     BIG REPORT : शामगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में बदला मौसम का मिजाज! रातें.. <<     खरगोन में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत,.. <<     BIG NEWS : त्योहारों की मिठास में मिलावट का कितना.. <<     VIDEO: मन्नत पूरी हुई तो सांवरिया सेठ को चढ़ाया.. <<     BIG NEWS : दीपों की चमक के बीच उठा बाल शोषण के खिलाफ.. <<     BIG VIDEP UPDATE: मालवा से पूरे MP तक मेगा रोड प्लान! अगले 20.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2026, 1:54 pm
KHABAR : माता-पिता के सपनों को मिली नई उड़ान, मंदसौर की काव्या काला ने देशभर में बनाई पहचान, टाटा हॉकी अकादमी में चयन के साथ खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के रास्ते, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। शहर की प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी काव्या काला ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा हॉकी अकादमी के हाई लेवल ट्रेनिंग सेंटर के लिए हुआ है। खास बात यह है कि इस अकादमी के लिए मध्यप्रदेश से चयनित होने वाली काव्या एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से मंदसौर सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से टाटा द्वारा जमशेदपुर में हाई लेवल ट्रेनिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है। अकादमी में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन के लिए देशभर में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के 13 उभरते खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें मंदसौर की काव्या काला भी शामिल हैं।

जिला खेल अधिकारी ओ.पी. हरोड़ ने बताया कि काव्या मंदसौर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित फीडर सेंटर और केंद्र सरकार के खेलो इंडिया सेंटर की नियमित खिलाड़ी रही हैं। वह कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। काव्या प्रतिदिन तीन से चार घंटे हॉकी का अभ्यास करती हैं। उनकी निरंतर मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्हें देश की प्रतिष्ठित हॉकी अकादमी में चयनित होने का अवसर मिला है।

प्रशिक्षण से लेकर पढ़ाई और आवास तक का खर्च उठाएगा टाटा-
अकादमी में चयन के बाद काव्या को उच्च स्तरीय हॉकी प्रशिक्षण के साथ शिक्षा, कोचिंग, आवास, भोजन और खेल सामग्री सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सुविधाओं का पूरा खर्च टाटा द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों के साथ विदेशी विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कक्षा 6वीं से शुरू किया था हॉकी का सफर-
काव्या ने कक्षा 6वीं से हॉकी का प्रशिक्षण शुरू किया था। वर्तमान में वह आदित्य पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षकों, स्कूल प्रबंधन और माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। काव्या के पिता राकेश काला दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता संतोष काला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।

खेल जगत में खुशी की लहर, काव्या को मिल रही बधाइयां-
काव्या की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी ओ.पी. हरोड़, हॉकी मंदसौर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, सचिव अविनाश उपाध्याय, प्रशिक्षक रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एवं एनआईएस कोच वैभव चौरसिया, आदित्य पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक मनोहर घारु, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, भरत सिंह, अक्षा, किरण कुमावत, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलौदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजय सिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आर्थर, डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी, दुबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दुबेला और अमर क्लब के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिसोदिया सहित अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE